HomeहरदोईHardoi News: एक ही रात पांच घरों में चोरी, लाखों की नकदी...

Hardoi News: एक ही रात पांच घरों में चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात गायब

Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी खालसा गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पांच अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। इस घटना में लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोरों ने घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सुबह जब परिवारों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। एक साथ कई घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कासिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इंस्पेक्टर कासिमपुर घनश्याम राम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना