Homeहरदोईस्वंय सहायता समूहों की महिलाओं जागरुक होकर निरंतर बेहतर कार्य करें: जिलाधिकारी

स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं जागरुक होकर निरंतर बेहतर कार्य करें: जिलाधिकारी

हरदोई :मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों को रिवाल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका निधि, प्रेरणा कृषि टूल बैंक, जोखिम निवारण निधि आदि मंदों में धनराशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से किया। हरदोई जिले के हिस्से में करीब सात करोड़ रुपये की धनराशि आई, जिसे समूहों के खाते में भेजा गया। स्वंय सहायता समूहों से जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

महिला स्वंय सहायता समूहों से जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य करने का किया आह्वान

कलेक्ट्रेट के एनआईसी में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने महिला स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि वे जागरुक होकर निरंतर बेहतर कार्य करें। कोई भी समस्या हो तो ब्लाक के अधिकारियों से संपर्क करें। बेहतर कार्य करके आत्मनिर्भर बनें। आगे बढें। गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने में मददगार बनें।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त स्वत: रोजगार योजना विपिन कुमार चौधरी तथा अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना