Homeहरदोईरैली निकालकर किया यातायात नियमो के प्रति जागरूक

रैली निकालकर किया यातायात नियमो के प्रति जागरूक

रैली निकालकर किया यातायात नियमो के प्रति जागरूक

पिहानी,हरदोई। मनीष सविता: लरनेट स्किल एवम् श्रेया बाल विकास एवं महिला सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को इंस्पेक्टर महेश चंद्र व अधिशाषी अधिकारी अहिवरन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं लोहिया धर्मशाला में भारी वाहन चालकों को कोरोना सुरक्षा किट प्रदान की गई।

IMG 20201122 WA0007


लोहिया धर्मशाला से श्रेया बाल विकास संस्था द्वारा निकाली गई यातायात जागरूकता रैली बाबा मंशानाथ मंदिर,पुरानी पुलिस चौकी , कटरा बाजार,खादी भंडार, नगर पालिका, ब्लॉक रोड होते हुए गोपामऊ चुंगी पर जाकर संपन्न हुई । इस दौरान लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया और उन्हें यातायात जागरूकता के लिए जागरूक किया गया। संस्था के आयोजक मनोज मिश्रा ने बताया कि आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत सड़कों पर चलने वाले लोगों को हमारी संस्था ने मिलकर जागरूक किया और उनको मास्क भी वितरण किए । लोहिया धर्मशाला में लरनेट संस्था की ओर से द्वारा ट्रक बस चलाने वाले ड्राइवरों को कोरोना सुरक्षा किट देकर उनको कोरोना से बचाव की ट्रेनिंग भी दी गई। इंस्पेक्टर महेशचंद्र,कस्बा इंचार्ज वर्मा रमेश व डॉ विंदू आर्या ने किट वितरित करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। रैली में बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियां जैसे जब तक दवाई नहीं,तब तक कोई ढिलाई नहीं ।अपना वाहन धीमा चलाये, अनमोल जीवन बचाएं। गाड़ी चलाते समय करो ना मस्ती, यह जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती। बच्चे सड़को पर वाहन चालकों को जागरूक करते नजर आए इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों को बच्चों ने मास्क भी वितरण किया ।रैली में मुख्य रूप से कस्बा इंचार्ज वर्मा रमेश, प्रियक दीक्षित, रामलखन सविता, नवनीत बाजपेयी,अरविंद, विपुल मिश्रा, लरनेट स्किल्स के परियोजना समन्वयक उत्कर्ष दीक्षित, मनोज मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, कफील खान,सागर पांडेय, अरविंद राठौर,नाजिम अंसारी,नवनीत बाजपेई,खालिद खान आदि उपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना