Homeहरदोईशमशान घाट से कब्जा हटवाने और बाउन्ड्रीवाल बनवाने को सौपा ज्ञापन

शमशान घाट से कब्जा हटवाने और बाउन्ड्रीवाल बनवाने को सौपा ज्ञापन

पिहानी (हरदोई)- सर्कसपूरा और भट्टा बाली रोड के बीच मे शमशान घाट की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और शमसान की बाउंड्रीवाल कराने की मांग करते हुए ईओ को ज्ञापन सौंपा गया। मोहल्ला भाटनटोला पूर्वी निवासी सेठ अरुण गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला वासियो के साथ अधिशासी अधिकारी अहिबरन लाल को ज्ञापन सौंपा गया , कहा गया कि जो शमशान घाट स्थिति है उसकी पूरी नाप कराकर उसमें चारो तरफ बॉउंड्री कराई जाए ,और उसके अंदर इंटरलाकिंग कराए। पीने नहाने के लिए नल की व्यवस्था के साथ ही बैठने के लिए भी उचित इंतजाम किए जाएं। इस मौके पर नामित सभासद प्रतिनिधि विमलेश गुप्ता , पूर्व सभासद लालाराम, जितेंद्र,शिब्बू मिश्रा,गुड्डू,लालू,विमलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना