Homeहरदोईहरदोई: संदिग्ध हालात में गोली लगने सेवानिवृत सैनिक की बेटी की मौत

हरदोई: संदिग्ध हालात में गोली लगने सेवानिवृत सैनिक की बेटी की मौत

हरदोई: शहर के आजाद नगर में संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से सेवानिवृत्त फौजी की बेटी की मौत हो गई। घटना में परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विकास जयसवाल व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के मोहल्ला आजाद नगर रद्दे पुरवा रोड निवासी राजेश अवस्थी सेवानिवृत सैनिक है। उसकी बेटी प्रियांशी (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालत लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से प्रियांशी की मौत हो गई।

 
कमरा के अंदर से गोली की आवाज आने पर घर में हड़कंप मच गया। कमरे की तरफ भागकर पहुंचे परिजनों को कमरा अंदर से बंद मिला,सरिया से कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे परिजनों को प्रियांशी का  कमरे के अंदर शव फर्श पर खून से लतपथ पड़ा मिला।

चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की  जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि प्रियांशी उसकी इकलौती बेटी थी,उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या की है।

वहीं घटना की बजह बताने में परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विकास जयसवाल मौके पर पहुँच गए। सीओ ने घटना के सम्बंध में परिजनों से पूंछताछ की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना