होमहरदोईअब प्रदेश प्रश्र प्रदेश नहीं बल्कि वास्तव में उत्तर प्रदेश बन गया:राधा...

अब प्रदेश प्रश्र प्रदेश नहीं बल्कि वास्तव में उत्तर प्रदेश बन गया:राधा मोहन सिंह

spot_img

हरदोई: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा है कि पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश सिर्फ प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था। आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसे  बहुत बड़े प्रश्न वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के सामने थे, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से योगी आदित्यनाथ ने इन प्रश्नों का जवाब दिया और प्रदेश को वास्तव में उत्तर प्रदेश बना दिया।

राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का फार्मूला बताया, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित दो सत्रों की बैठक के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में यूपी का भी तेजी से विकास हो रहा है।

वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश जरूर था, लेकिन यहां प्रश्रों का बोझ पड़ा हुआ था। गुंडा और माफिया राज था, शीर्ष पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे। खून खराबा होना आम बात थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद हालात बदले।

हर क्षेत्र के प्रश्नों का उत्तर मिल गया। जिन प्रश्रों को लेकर लगता था कि इनके जवाब पता नहीं कब मिलेंगे उन सब के जवाब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दे दिए और अब प्रदेश प्रश्र प्रदेश नहीं बल्कि वास्तव में उत्तर प्रदेश बन गया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा भी मौजूद रहे।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें