Homeहरदोईशुरू हुई नई आलू की आवक, जल्द सुधरेंगे हालात

शुरू हुई नई आलू की आवक, जल्द सुधरेंगे हालात

हरदोई। कोल्ड स्टोरेज खाली होने व पंजाब से नए आलू की आवक शुरू होने के बाद भी बाजार में आलू 40 रुपये प्रति किलो तक में बिक रहा है। बाजार में कुछ दिन से स्थानीय स्तर पर भी तैयार कच्चे आलू की आवक शुरू हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि खुदाई शुरू होने पर बाजार में नया आलू आने लगा है। 15 से 20 दिन में खुदाई तेज होने पर बाजार में आलू की थोक व फुटकर दरें घट जाएंगी।

40 हजार क्विंटल आलू की निकासी

अक्तूबर में आलू के थोक व फुटकर भाव में बढ़ोतरी होने के बाद सरकार ने कोल्ड स्टोर्स में भंडारित आलू की निकासी का आदेश दिया था। इसके बाद उद्यान विभाग द्वारा कोल्ड स्टोर्स में भंडारित लगभग 40 हजार क्विंटल आलू की निकासी कराई गई थी। निकासी के बाद कुछ दिन के लिए आलू की दरों में गिरावट आई थी, लेकिन फिर से किल्लत पैदा होने के बाद आलू का भाव उछाल मार गया। पिछले कुछ दिनों से बाजार में आलू 50 रुपये से अधिक दर में बिक रहा था।


इधर बाजार में पंजाब के साथ ही जनपद के ग्रामीण अंचलों से भी तैयार हुए आलू की आवक शुरू हो गई है। जिससे दरों में आंशिक गिरावट आई है, लेकिन अब भी आलू फुटकर में 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। आलू व्यापारी चांद का कहना है कि आलू की खुदाई शुरू हो गई है। 15 से 20 दिन में आवक रफ्तार पकड़ लेगी। इसके बाद भाव लगभग आधे होने का अनुमान है।


व्यापारी बोले, आलू मजबूत होने का इंतजार

हरपालपुर के ग्राम शेखपुर निवासी आलू व्यापारी रामसच्चे ने बताया कि आलू की फसल तैयार है। बस कुछ दिन और अभी खुदाई नहीं करेंगे। जिससे आलू मजबूत हो जाए। बताया कि लगभग 10 से 15 दिन के बाद कच्चे आलू की खुदाई शुरू हो जाएगी। वहीं पक्के आलू की खुदाई फरवरी मध्य से शुरू होगी।

हरपालपुर के ग्राम बेड़ीजोर निवासी सतेंद्र पाठक ने बताया कि जिनका आलू पहले का बोया है, उन लोगों ने खुदाई शुरू कर दी है, लेकिन जिनकी फसल देर में बोई गई थी वह कुछ दिन बाद आलू की खुदाई करेंगे। रफ्तार में खुदाई 15 से 20 बाद ही शुरू हो सकेगी।

मल्लावां के ग्राम गौरी निवासी आलू किसान इलियास ने बताया फसल तैयार होने में बस थोड़ा समय बचा है। एक अनुमान के मुताबिक एक से डेढ़ सप्ताह में क्षेत्र में भी कच्चे आलू की खुदाई शुरू हो जाएगी। जबकि पक्के आलू की खुदाई फरवरी में की जाएगी।

मल्लावां के ग्राम गौरी निवासी आलू किसान आफाक ने बताया कि अभी बाजार में आलू का भाव काफी अच्छा है, लेकिन फसल पूरी तरह से तैयार नहीं है। अभी 10 से 15 दिन लगने हैं। फसल तैयार होने पर खुदाई कर उसे बाजार में बेचेंगे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना