होमहरदोई75 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में किया नजर बंद

75 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में किया नजर बंद

spot_img

हरदोई। किसानों के समर्थन में निकले कांग्रेस पदाधिकारी मंगलवार को प्रदर्शन के लिए राजीव भवन स्थित कार्यालय से निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष समेत 75 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में नजर बंद कर दिया। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज ने बताया कि कांग्रेसियों की गिरफ्तारी से उन्हें और ताकत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी मंगलवार को राजीव भवन कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन को निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष जमील अहमद सहित करीब 75 कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

पुलिस लाइन से आने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी काले कानून खत्म करने होंगे। सत्ता हमारी आवाज दबा नहीं पाएगी। संसद से सड़क तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


सुबह गिरफ्तारी के बाद शाम को कांग्रेसियों को जब मुचलके पर छोड़ने की बात आई तो उन्होंने विरोध कर दिया और भजन संध्या कर गुस्सा जाहिर किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विकास जायसवाल ने सभी के हस्ताक्षर कराकर जाने दिया।


10 सूत्री मांग पत्र सौंपा


जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने 10 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा कि केंद्र सरकार बिना शर्त किसान बिल वापस ले। कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह लोधी ने बताया कि ये सरकार मजदूर, किसान, बेरोजगार और व्यापारियों व आम जनमानस के खिलाफ कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, आफताब हैदर, दिनेश वर्मा, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय जामू में नजर बंद रहे कांग्रेसी

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें