Homeहरदोईजिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कब्जामुक्त कराई वीरनारी को आवंटित भूमि

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कब्जामुक्त कराई वीरनारी को आवंटित भूमि

spot_img
spot_img

सवायजपुर। पति की श्रीलंका में शहादत के बाद वीरनारी को आवंटित की गई भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दिया है। मंगलवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव जाकर भूमि की पैमाइश की और शहीद की पत्नी को कब्जा दिला दिया।

तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीगंज ननखेरिया निवासी अवधेश कुमार सिंह 1987 में श्रीलंका में युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत पर पत्नी बेबी सिंह को 12 बीघा कृषि योग्य भूमि का आवंटन शासन ने किया था। इस भूमि पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया था। कब्जा हटवाने को लेकर बेबी सिंह ने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। अमर उजाला ने मंगलवार को उनकी समस्या को प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम दीपक वर्मा को तत्काल भूमि की पैमाइश कराने और आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। कानूनगो कृष्णानंद वाजपेयी, लेखपाल श्रीकांत मिश्रा, रामनाथ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और भूमि की नाप कराई। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि एक खेत छह बीघा का था, जिसमें एक बीघा दूसरे लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसे कब्जामुक्त करा दिया गया है। दूसरे खेत की पैमाइश बुधवार को होगी।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें