होमहरदोईपीठ पर छुरा नहीं भोंकता:अनिल वर्मा

पीठ पर छुरा नहीं भोंकता:अनिल वर्मा

spot_img

हरदोई। 27 नवंबर को संडीला विधानसभा क्षेत्र के झाबर मैदान में सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल वर्मा और सत्यनरायण संतू ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में वार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की मौजूदगी में पूर्व विधायक अनिल वर्मा खासे आक्रामक नजर आए।

सदर विधानसभा सीट से विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मेरी दोस्ती और दुश्मनी दोनों लंबी चलतीं हैं। पीठ पीछे छुरा नहीं भोंकता और जिस दल में रहता हूं, उसका विरोध नहीं करता।

यह भी पढ़ें : गैरहाजिरी पर 24 कर्मचारियों का सीडीओ ने रोका वेतन

नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों पूर्व विधायकों का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि सदर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का इरादा है।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तैयारी करने के लिए कह दिया है। चुनावी मुद्दों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है।

ह भी पढ़ें : अनिश्वित कालीन हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2012 में नए परिसीमन पर चुनाव हुआ था। इसमें सदर सीट में पूर्व का बावन-हरियावां विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा शामिल है और बावन हरियावां से वह वर्ष 2002-07 तक विधायक रह चुके हैं। कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल का नाम लिए बिना ही उन्होंने तीखे वार किए। कहा कि जिले के एक नेता हैं, वह जिस पार्टी में जाते हैं, चुनाव में वह पार्टी जिले की सारी सीट हार जाती है और वह नेता या उनका बेटा चुनाव जीत जाता है।

अनिल वर्मा ने कहा कि मेरी जिससे दोस्ती है, वह वर्षों से है और जिससे दुश्मनी (राजनीतिक) है, वह भी वर्षों से है। पूर्व विधायक संतू ने कहा कि जिले की आठों सीटों पर सपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने कहा कि दोनों पूर्व विधायकों का बड़ा जनाधार है।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें