होमहरदोईपंचायत पदों के वर्तमान कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू,प्रधानों से लिए जाएंगे...

पंचायत पदों के वर्तमान कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू,प्रधानों से लिए जाएंगे पंचायत के अभिलेख

spot_img

हरदोई : पंचायत पदों के वर्तमान कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने प्रधानों से पंचायत से संबंधित सभी अभिलेखों को लिए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

प्रधानों से लिए जाएंगे पंचायत के अभिलेख

खंड विकास अधिकारियों को प्रधानों से अभिलेख प्राप्त कर पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक के पास संरक्षित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। खंड विकास अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

पंचायत पदों के वर्तमान कार्यकाल में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी आदेश के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग ने प्रधानों से पंचायतों से संबंधित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों के अभिलेख एक सप्ताह में जमा करा लिए जाने की व्यवस्था दी है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर श्रम रोजगार उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को शासन की व्यवस्था का पालन कराए जाने को कहा है। उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बीडीओ से कहा है कि ग्राम पंचायतों के सभी अभिलेख योजनावार प्रधानों से वापस ले लिए जाएं।

जिले में 1306 ग्राम पंचायतों में अभिलेखों को प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।

अभिलेखों को पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सेवक की अभिरक्षा में रखवाया जाना है। उन्होंने कहा है कि जांच के समय अधिकतर यह बात सामने आती है कि अभिलेख प्रधान के पास हैं। जबकि अभिलेखों का रख रखाव सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को सौंपा गया है। पंचायत के चुनाव निकट हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि प्रधानों के पास पंचायतों का कोई भी अभिलेख नहीं रहने पाए। जिले में 1306 ग्राम पंचायतों में अभिलेखों को प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें