होमहरदोईरंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई अपनी कला

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई अपनी कला

spot_img

पिहानी,हरदोई। विपुल/ अरविंद
श्रीमती रामकली रामदयाल मेमोरियल विद्यालय कुइयाँ में में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई,इस दौरान माता भगवती देवी ट्रस्ट की ओर से गायत्री चालीसा का भी वितरण किया गया। प्राधानाचार्य अखिलेश मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आवश्यक होती हैं,इससे बच्चों का विकास होता है और उनकी प्रतिभाएं निखरती हैं। कुइयां ग्राम प्रधान मेवाराम ने कहा संस्कार ही बच्चों को बढ़ाते हैं।और वही बच्चे मां, बाप,शिक्षको का नाम रोशन करते हैं। घर के बाद विद्यालय ही है जहां बच्चों को शिक्षित और संस्कारित किया जाता है। माता भगवती देवी ट्रस्ट पिहानी के रामलखन सविता,विपुल मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अध्ययन के साथ ही त्याग और सेवा की सीख देते हुए कहा कि छोटे छोटे संकल्प महान बना देते हैं। शोभा सिंह,मोहिनी यादव,करिश्मा, पूजा,अमिता, शोभा,अवनीश पाल,मंजू देवी,कनकलता,सौम्या, राखी, अंशिका,रोली,शशि यादव, रागिनी,जान्हवी,किरण देवी,अंजली, अनिता आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षक अरुण खरे ने कार्यक्रम का संचालन किया।टीचर अमित,प्रभा गुप्ता,स्नेहलता, आलोक आदि शिक्षक मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें