होमहरदोईसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुभाष पाल के...

सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुभाष पाल के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही : सपा

spot_img

हरदोई। शराब माफिया और गैंग लीडर घोषित सपा नेता सुभाष पाल के साथ पार्टी नेता मजबूती से खड़े हो गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में सुभाष का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा, पंचायत चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा शासन, सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदों पर कब्जा करना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने सुभाष के इनकाउंटर की आशंका भी जताई।

यह भी पढ़ें –हादसे में किशोरी की मौत,लगाया जाम

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू और पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू ने शनिवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुभाष पाल के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां की सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटें भाजपा हार गई है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का नेतृत्व सुभाष पाल और पम्मू यादव कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने और सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुभाष पाल के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने सुभाष को जिला बदर करने की तैयारी कर ली है लेकिन ऐसा करने के बाद भी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं जीत पाएगी।

यह भी पढ़ें – जीटी रोड पर शव रखकर किया था प्रदर्शन, भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 50 पर रिपोर्ट

पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि प्रशासन और पुलिस सत्ता के दबाव में उत्पीड़न कर रहे हैं। जब-जब किसी चुनाव में सुभाष की भूमिका अहम होती है, उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। पप्मू ने प्रशासन के आला अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सुभाष पर दर्ज मामलों का कोई ब्यौरा नहीं दिया जा रहा। ज्यादातर में तो वादी तक को पता नहीं है कि मुकदमा उनकी ओर से दर्ज कराया गया है। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, सईद अहमद, जब्बार खां आदि मौजूद रहे।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें