हरदोई। डॉ. एसएस माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर सोमवार को बाला जी हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 33 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर की शुरुआत मेमोरियल सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक सीपी कटियार व एडीएम संजय कुमार सिंह ने स्व. एसएस माहेश्वरी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। दोनों ने ही संयुक्त रूप से गरीबों के लिए किए गए उनके कार्यों को दोहराया। इसीक्रम में डॉ. अजय सिंह ने कहा कि 33 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सौरभ सिंह, गौरव माहेश्वरी, रानू गुप्ता, डॉ. आशीष द्विवेदी, नरेंद्र कटियार, सुमित पाठक , पारुल दीक्षित, रामेंद्र मिश्रा, शुभम लोहिया शामिल रहे।
इस मौके पर डॉ. जितेंद्र, डॉ. अंकित, आशीष महेश्वरी, विपिन त्रिवेदी, डॉ. वीपी गौतम, अकील खां, विमलेंदु, पंकज, गौरव, रशिम दीक्षित, खुशबू, अजय शुक्ला, अमन त्रिपाठी, संदीप आदि मौजूद रहे।







