होमहरदोईहरदोई ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जाने किसकी किस्मत में आई प्रमुख की कुर्सी

हरदोई ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जाने किसकी किस्मत में आई प्रमुख की कुर्सी

हरदोई: शनिवार को जिले के 9 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित कर दिए गए। नौ में से पांच विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी जीते। एक सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुआ।

हरदोई: 10 माध्यमिक स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

भरावन में ब्लॉक प्रमुख निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की, जबकि पिहानी में कोई भी दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं था। भाजपा के दस ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह भाजपा के जिले में 15 ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। जिले में कुल 19 विकास खंड हैं।

यहां सभी 100 वोट पड़े। आरती गुप्ता को 65 वोट मिले, जबकि सपा की ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी सबीना को 33 और निर्दलीय लल्ली बानो को दो वोट मिले। बिलग्राम में सभी 104 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र सिंह मुन्ना 93 वोट पाकर जीते हैं। सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह यादव को 11 वोट मिले।

इनमें से दस विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुके हैं। नौ विकास खंडों में शनिवार को मतदान हुआ। चार बजते बजते परिणाम भी घोषित कर दिए गए। संडीला में भाजपा प्रत्याशी आरती गुप्ता को विजयी घोषित किया गया है।

हरपालपुर में 86 में से 84 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां सपा प्रत्याशी अनोखेलाल कश्यप विजयी हुए हैं। अनोखेलाल कश्यप को 73 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राजपूत को छह वोट मिले। पांच वोट अवैध घोषित कर दिए गए। भरावन में कुल 94 वोट हैं।


माधौगंज में भी सभी 91 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी लौंगश्री चुनाव जीतीं। उन्हें 60 वोट मिले, जबकि निर्दलीय रजनीकांत को 31 वोट हासिल हुए। सुरसा ब्लाक में सभी 120 मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप को 111 वोट मिले सपा प्रत्याशी जयराम को आठ वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध हो गया।

सांडी में 83 में से 82 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी अनिल राजपूत को 41 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी शशि यादव को 39 वोट हासिल हुए। दो वोट अवैध हो गए। बेंहदर में सभी 86 वोट डाले गए। बसपा नेता पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समर्थित लक्ष्मी देवी को 45 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अक्सा देवी को 41 वोट ही मिले।

सभी ने वोट डाले। निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंह तोमर उर्फ विन्नू को जीत हासिल हुई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पंकज शुक्ला को छह वोटों से हराया। विन्नू तोमर को 50 और पंकज शुक्ला को 44 वोट मिले। पिहानी में सभी 103 वोट डाले गए। पिहानी में कोई दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं था। यहां कुशी वाजपेयी को 74 और मनोज सिंह को 29 वोट मिले। कुशी वाजपेयी विजेता घोषित किए गए हैं।

11जुलाई 2021 की रोजगार सम्बधित ख़बरें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें