होमहरदोईहरदोई :36 पॉजिटिव ,56 ने दी कोरोना को मात

हरदोई :36 पॉजिटिव ,56 ने दी कोरोना को मात

spot_img

हरदोई: एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 22 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 3142 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 36 कोरोना पाॅजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 56 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।

होम आइसोलेटेड 386 लोगो को काॅल की गयी जिसमें 291 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 96 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 514 है।

आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 271 है जिसमे से 41 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 7 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 155841 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जनपद के कोविड-19 अस्पतालों में 55 बेड भरे हुए है तथा 95 बेड खाली है। जनपद में आॅक्सीजन एवं दवाये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1345 गाॅवो/वार्डो का भ्रमण किया गया तथा 5669 मेडिकल किट बाॅटी गयी। समस्त नगरीय निकायों की 124 टीमों द्वारा 189 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 70 टीमो द्वारा 81 गाॅवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 391 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते हैं

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें