दिव्यांगता प्रतिभा और हुनर में आड़े नहीं आनी चाहिए: CDO निधि गुप्ता वत्स
हरदोई : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। CDO निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि दिव्यांग समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा से लोगों को जागरूक करें।
विकास भवन परिसर में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि दिव्यांगता प्रतिभा और हुनर में आड़े नहीं आनी चाहिए। दिव्यांगों को मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए और समाज में लोगों को एक संदेश देना चाहिए। शासन की मंशा है कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाए और वह अपने पैरों पर खड़े होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने 17 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, कान की मशीन, स्टिक और बैसाखी वितरित की।







