HomeहरदोईHardoi: एसडीएम और सीओ ने मारा आरटीओ ऑफिस में छापा

Hardoi: एसडीएम और सीओ ने मारा आरटीओ ऑफिस में छापा

Hardoi: आरटीओ कार्यालय से लगातार आ रहीं शिकायतों को लेकर अफसरों ने छापेमारी की तो कार्यालय के आसपास घूम रहे दलालों में हड़कंप मच गया। SDM सदर एन लक्ष्मी व CO सिटी ने आरटीओ कार्यालय में छापेमारी से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

आपको बताते चले कि आरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता की खबरे आती रहतीं हैं। गुरुवार को दलाली की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने जब छापेमारी की तो दलाल भाग खड़े हुए। कुछ दुकानों में दुकानदार ताला खुला छोड़ भाग खड़े हुए। सीओ सिटी व कोतवाल जगदीश यादव ने दुकानों के शटर खोल की तलाशी ली।

आरटीओ ऑफिस के पास की तीन दुकानों से कागजात बरामद कर पांच दुकानों को सील किया गया

बताते हैं कि तलाशी में दुकानों में लाइसेंस बनाने के कागजात मिले जिन्हें सील कर दिया गया। पुलिस तीन संदिग्ध लोंगो को मौके से पूछताक्ष के लिए कोतवाली ले गई।औचक छापेमारी से दलालों में हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि तीन दुकानों से कागजात बरामद कर पांच दुकानों को सील किया गया। लोगो का कहना था कि आरटीओ कार्यालय केबाहर दलालों के जमावड़ा रहता है और वहां आने वाला व्यक्ति बिना उनके काम नही करा सकते। देखने वाली बात यह होगी कि इस छापेमारी का कितना असर कब तक रहेगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना