Hardoi News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार शाम आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिलाध्यक्षों के सम्मान के साथ हुई। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी पूर्व जिलाध्यक्षों को गमछा और सम्मान-पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन में उनके योगदान की सराहना की।
बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने और जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार किया गया।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्षों का अनुभव पार्टी के लिए अमूल्य धरोहर है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से हरदोई में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएंगे।
बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विद्याराम वर्मा, रामऔतार शुक्ला, गंगा सिंह चौहान और राजीव रंजन मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भविष्य की संगठनात्मक कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: हरदोई प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 4 नए SDM की तैनाती
- Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’







