हरदोई: बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की शाम डंडे से हमला कर ज्वैलर्स से 25 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बाइक से गिरने में ज्वैलर्स घायल भी हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में सघन चेकिग कराई। पाली के बाद अब शहर क्षेत्र में हुई घटना से सनसनी फैल गई है।
पहले दुष्कर्म व ठगी का आरोप लगाया फिर उसी प्रेमी संग युवती फरार
लोनार कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर निवासी रज्जनलाल की जगदीशपुर में सोना-चांदी की दुकान है। मंगलवार की शाम वह दुकान से 25 ग्राम सोना लेकर हरदोई में गलवाने के लिए आ रहे थे। जैसा कि उन्होंने बताया कि हरदोई सवायजपुर मार्ग पर कोतवाली शहर क्षेत्र के समुधा भिठारी के पास तीन बाइक पर छह लोग आए और जब वह तक वह कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने उनकी बाइक पर डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया।
यह भी पढ़े- हरदोई: CDO आकांक्षा राना ने कार्य की धीमी गति पर तीन अफसरों का वेतन रोका
उसके गिरते ही बदमाशों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया और उसके पास मौजूद बैग छीन कर फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने पर वह किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं सोमवार की शाम पाली में लूट के बाद मंगलवार को शहर क्षेत्र में सनसनीखेज लूट हो गई।







