Homeहरदोईहरदोई : प्रेमी युगल (Lover couple) ने खाया जहर, दोनों की हुई...

हरदोई : प्रेमी युगल (Lover couple) ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत

हरदोई : संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलेहरा निवासी प्रेमी युगल (Lover couple) ने शनिवार सुबह पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के जंगलों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। युवक रंजीत (19) ने अपने मोबाइल से कॉल कर परिजनों को जहरीला पदार्थ खा लेने और जंगल में पड़े होने की जानकारी दी।

इस पर रंजीत के परिजन मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में युवती गायत्री (19) के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों प्रेमी युगल (Lover couple) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में 5 भोजपुरी फ‍िल्‍मों का ग्रेंड मुहूर्त

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती मौर्य बिरादरी से ताल्लुक रखती है जबकि युवक धोबी बिरादरी का है। युवती की शादी भी परिजनों ने तय कर दी थी और मई में शादी होनी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना