होमहरदोईपिहानी: रिटायर शिक्षकों का हुआ सम्मान समारोह

पिहानी: रिटायर शिक्षकों का हुआ सम्मान समारोह

पिहानी। बीआरसी पिहानी पर बीते शैक्षिक सत्र में पिहानी से सेवानिवृत्त हुए 6 शिक्षकों का सम्मान समारोह किया गया। समारोह में बोलते हुए बीईओ अमर सिंह राणा ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक सतत प्रक्रिया है जिसमे सभी कोबेक न एक दिन अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होना पड़ता है। लेकिन शिक्षक समाज के एक ऐसे पेसेवर होते है।

जो कभी रिटायर नहीं होते। बल्कि रिटायरमेंट के बाद और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। शिक्षक अपने सेवाकाल में और सेवाकाल के बाद भी हमेशा समाज को शिक्षित करने का ही काम करता रहता है। कार्यक्रम को सतेंद्र यादव, नृपेन्द्र चक्रवर्ती, आशीष कुमार, रमेश वर्मा, निजामुदीन, कयूम अंसारी, महेंद्र विक्रम आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन संघ प्रिय गौतम ने किया। इस मौके पर अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आनंद कुमार, महेंद्र विक्रम, चंद्र प्रकाश, निजामुद्दीन, सतीश कुमार, कयूम अंसारी, बीना वर्मा आदि को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पंकज कुमार, रामजी दिसित, पवन कुमार, अविरल वर्मा, राघवेंद्र शर्मा, आशीष मिश्र, सुधीर शुक्ल, स्वदेश यादव आदि ने शिक्षक संघ की तरफ से सभी रिटायर शिक्षको को शाल ओढाकर सम्मानित किया।इन लोगो को हुआ रिटायरमेंट सम्मान

  • नानक चंद गुप्ता
  • ईश्वर अली
  • रफत जहाँ
  • राम रघुवीर
  • अनीस खा
  • लक्ष्मण प्रसाद

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें