हरदोई : जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने दो खंड प्रेरक सहित तीन से जवाब-तलब करते हुए सेवा समाप्ति (Termination notice) का नोटिस जारी की है। सामुदायिक शौचालयों में केयर-टेकर तैनात न किए जाने पर टड़ियावां के एडीओ पंचायत अरविद कुमार वर्मा और पूराबहादुर के पंचायत सचिव सर्वेश कुमार को notice जारी किए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को टड़ियावां पिहानी क्षेत्र के भ्रमण और पिहानी में एडीओ कार्यालय के निरीक्षण में पाया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ब्लाक पर तैनात खंड प्रेरक बचनेश त्रिवेदी और अभिषेक शुक्ला और कंप्यूटर आपरेटर मकसूद खां गैरहाजिर मिले।
UP पंचायत चुनाव : नई आरक्षण लिस्ट के लिए आज जारी होगा नोटिफिकेशन
पंजिका के परीक्षण में पाया कि फरवरी तक ही खंड प्रेरक की हाजिर दर्ज है और कंप्यूटर आपरेटर ने 24 फरवरी तक काम किया है। कार्यालय पर कोई भ्रमण रजिस्टर और सत्यापन अभिलेख नहीं मिले।
बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बेसलाइन सर्वे-दो के सत्यापन में काई मानक नहीं रखा गया है, मनमाने ढंग से खंड प्रेरकों द्वारा सूची तैयार की गई है और पंचायत सचिवों द्वारा चयनित लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध नहीं है।
क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App
अभिलेखों के न मिलने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत खंड प्रेरकों द्वारा किए गए कार्यों का आकलन नहीं किया जा सका। बताया कि तीनों को notice जारी कर दो दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। साक्ष्य सहित जवाब न आने और दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन न किए जाने और शौचालयों में पाई गई कमियों आदि के लिए उत्तरदायित्व तय करते हुए सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।







