Homeहरदोईमहिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

महिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

हरदोई : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में 31 जनवरी की रात हुई हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भारी वस्तु (मुगदल) और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।

चमेली ने ऋषिपाल से कोर्ट मैरिज की थी

एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने बताया कि बिलग्राम के मझियारा में रामऔतार की हत्या के मामले में उसकी ही पत्नी चमेली ने गांव निवासी मन्नू, धीरज, सोनेलाल सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि चमेली ने ऋषिपाल से कोर्ट मैरिज की थी।

चमेली पहले ऋषिपाल के साथ रहती थी और पुश्तैनी जमीन बेचने का दबाव डालने लगी। ऋषिपाल ने कुछ जमीन बेचकर चमेली को रुपये भी दिए, पर बाद में मना कर दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ और चमेली अपने पहले पति रामऔतार के पास आकर रहने लगी थी, पर कभी-कभी ऋषिपाल के पास भी जाती थी। रामऔतार इसका विरोध करता था। हत्या के एक सप्ताह पहले रामऔतार और ऋषिपाल के बीच झगड़ा भी हुआ था।

बताया कि 31 जनवरी की रात चमेली ने ऋषिपाल, विजय पाल और रामसेवक के साथ मिलकर रामऔतार की घर में रखी भारी वस्तु (मुगदल) से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना