Homeहरदोईमकान बचाने को परिवार समेत किया विधानसभा के सामने आत्मदाह (self-immolation) का...

मकान बचाने को परिवार समेत किया विधानसभा के सामने आत्मदाह (self-immolation) का प्रयास

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी एक परिवार के सात लोगों के लखनऊ के लोक भवन के सामने आत्मदाह (self-immolation)  का प्रयास करने की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, एसडीएम सदर सौरभ दुबे, तहसीलदार सदर रामवीर सिंह धन्नूपुरवा पहुंचे और मौके पर पैमाइश कराई। पीड़ित राजाराम के मुताबिक धन्नूपुरवा में वह परिवार के साथ 40 साल से मकान बनाकर रह रहा है।

आरोप है कि जनपद निवासी उन्नाव में तैनात एक अधिकारी ने अपनी पत्नी के नाम उक्त भूमि होने का दावा करते हुए मकान गिरवाने के लिए दबाव बनाया। राजाराम का कहना है कि उसके आसपास के कई मकान जेसीबी से पहले ही गिराए जा चुके हैं।

उसने मकान खाली करने से इनकार कर दिया तो उसके मकान के चारों ओर जेसीबी से खुदाई करा दी गई। एसडीएम सदर सौरभ दुबे से जब पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि रिपोर्ट बनाई जा रही है

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना