Homeहरदोईनिर्माण कार्यों की जांच में लापरवाही, नोडल अधिकारियों का रोका वेतन

निर्माण कार्यों की जांच में लापरवाही, नोडल अधिकारियों का रोका वेतन

राजकीय मेडिकल कॉलेज, आसरा आवास योजना के तहत निर्माणाधीन भवन, पॉलिटेक्निक, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय भवन सहित निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों और उनकी कार्यशैली को लेकर डीएम के तेवर रहे तल्ख रहे।

विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदारों के साथ ही नोडल अधिकारी व तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। एक एक कार्यों की समीक्षा नोडल व तकनीकी अधिकारियों की रिपोर्ट के साथ की गई। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवनों में पाई गई कमियों व तकनीकी जिम्मेदारों की गुणवत्ता की रिपोर्ट के साथ सवाल जबाव किए गए। डीएम अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल निर्माणाधीन पीएचसी कल्याणमल व दलेलनगर, ककरघटा स्टेडियम की समीक्षा के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

मकान बचाने को परिवार समेत किया आत्मदाह (self-immolation) का प्रयास

निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं की जांच रिपोर्ट में डाली गई पाइप लाइन की लंबाई व चौड़ाई की नाप न होने पर नाराजगी जताई। दूरस्थ मजरों में पाइल पाइन के द्वारा पहुंच रहे पानी के प्रेशर व कनेक्शन धारकों की संख्या न लिखी होने पर भी नाराजगी जताई। निर्माणाधीन होमगार्ड ऑफिस, शाहाबाद जीजीआईसी भवन व छात्रावास के रुके हुए निर्माण कार्य को लेकर शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सीडीओ/डीडीओ राजेंद्र प्रसाद, डीडी एग्री आशुतोष मिश्र, पीडी राजेंद्र श्रीवास, एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन जल निगम सहित निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार मौजूद रहे।

Airtel ने तैयार किया 5G Service का रोडमैप

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना