लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर के गांव मिश्रनपुरवा रामलोक निवासी मुनेजर की हत्या (murder) की साजिश उसकी पत्नी के प्रेमी ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बांका बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि दो फरवरी की रात थाना ईसानगर के गांव मिश्रनपुरवा रामलोक निवासी मुनेजर की सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या (murder) कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई जगमोहन की तहरीर पर गांव के ही निजामुद्दीन के खिलाफ हत्या (murder) की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो निजामुद्दीन टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि मुनेजर की पत्नी मीना देवी से उसके संबंध थे, जिसका मुनेजर विरोध करता था। इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।
3 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी
इस पर उसने मीना देवी के साथ मिलकर हत्या (murder) की योजना बनाई। दो फरवरी की रात वह मुनेजर के घर के बाहर पहुंचा। मीना ने टटिया हटाकर उसे भीतर बुलाया। तब उसने बांके से प्रहार कर मुनेजर की हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल बांका बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।