Homeलखीमपुर खीरीकोरोना टीकाकरण (Vaccination): 13 जगह पर आज लगेंगे टीके

कोरोना टीकाकरण (Vaccination): 13 जगह पर आज लगेंगे टीके

लखीमपुर खीरी। कोरोना (Corona) से बचाव के लिए आज बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित 13 जगहों पर टीकाकरण के लिए अभियान चलेगा। इसमें 2174 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय पर बुुधवार शाम तक तैयारियां होती रहीं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 4 एवं 5 फरवरी को जिले भर में पहले चरण के जो स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उनको वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए चार फरवरी को जिला एवं महिला सहित 13 जगहों पर अभियान चलेगा। वहीं पांच फरवरी को सिर्फ मोहम्मदी, निघासन, रमियाबेहड़ एवं फूलबेहड़ में टीकाकरण होगा। अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन लगाने के लिए 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

15 फरवरी के बाद छूटे लोगों का नहीं होगा कोरोना टीकाकरण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि टीकाकरण अभियान के दौरान जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है उनके पास टीकाकरण का अंतिम मौका 15 फरवरी है। यदि इस दिन भी वह चूक जाते हैं तो इसके बाद उनका टीकाकरण नहीं होगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना