होमलखीमपुर खीरीलखीमपुर :मरने वाले सभी के परिजनों को मुआवजे का एलान,अखिलेश यादव के...

लखीमपुर :मरने वाले सभी के परिजनों को मुआवजे का एलान,अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

spot_img

लखीमपुर : कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकलीं लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

कुल आठ लोगों की हुई मौत
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी बवाल में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें चार किसान के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है।

मरने वाले सभी के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
लखीमपुर खीरी को लेकर चल रहे बवाल के बीच सोवमार शाम को यूपी सरकार ने हिंसा में जान गंवाने वाले सभी लोगो के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आगजनी के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ के साथ ही बनारस में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सपा के दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें