होमलखीमपुर खीरीलखीमपुर: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, प्रधानपुत्र गिरफ्तार

लखीमपुर: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, प्रधानपुत्र गिरफ्तार

spot_img

निघासन/लखीमपुर: शनिवार को ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद रविवार को एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किशोरी परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। वहां मौका पाकर गांव के ही प्रधान पुत्र ने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गांव निवासी एक महिला ने बताया उसकी 15 वर्षीय किशोरी पड़ोस में स्थित परचून की दुकान पर रविवार रात करीब आठ बजे सामान लेने गई थी। वापस आते समय आसपास कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसका हाथ पकड़कर जबरन मुंह बंदकर खींचता हुआ पड़ोस के घर में लेकर चला गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि विरोध करने पर किशोरी की जमकर पिटाई भी की गई। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां रविवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली पहुंची, जहां पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़िता से महिला हेल्प डेस्क पर बैठी सिपाहियों ने तहरीर लेते हुए सुबह आने को कहा। सोमवार को जब मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की तो उसने मामले की शिकायत सीओ से की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिला ने बताया आरोपी अंकुल गिरि का पिता ग्राम प्रधान है। गांव के लोग उस पर जबरन सुलह का दबाव बना रहे हैं। महिला ने बताया कि आरोपी अंकुल कई बार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था।

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया जा रहा है। थाने में किसी ने महिला पर कोई दबाव नहीं बनाया है। मामले की जांच की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
– सुबोध जायसवाल, सीओ निघासन सर्किल

ads e1652526414682
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें