होमउत्तर प्रदेशसत्यापन से पहले ही सताने लगा वसूली का डर, मंडल में हजारों...

सत्यापन से पहले ही सताने लगा वसूली का डर, मंडल में हजारों अपात्रों ने सौंप दिए राशन कार्ड

spot_img

चित्रकूटधाम मंडल में सत्यापन से पहले ही ढाई हजार से ज्यादा अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। 21 मई से राशन कार्डों का सत्यापन होना है। अपात्र पाए जाने पर कार्ड धारक से अब तक लिए गए अनाज की रिकवरी होगी। प्रदेश सरकार ने अपात्रों को 20 मई तक की मोहलत देते हुए अपने राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा है। भरोसा दिलाया है कि अब तक लिए गए राशन की वसूली नहीं होगी।

इसके मद्देनजर मंडल के चारों जनपदों में अब तक 2690 अपात्रों ने अपने राशन कार्ड जिला पूर्ति विभाग के हवाले कर दिए हैं। प्रतिदिन करीब एक सौ से अधिक राशन कार्ड सरेंडर हो रहे हैं। उधर, विभाग ने 21 मई से राशन कार्डों के सत्यापन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।

जिला पूर्ति विभाग में कार्ड सरेंडर करने वालों में ज्यादातर नौकरी पेशा, पेंशनर्स, बड़े व्यापारी, काश्तकार आदि हैं। आपूर्ति विभाग का मानना है कि मंडल में करीब 10 हजार अपात्र लोगों के पास राशन कार्ड हैं।

अपात्रों से होगी रिकवरी 
अपात्रों से 24 रुपये किलो ग्राम गेहूं, 32 रुपये किलो चावल और नमक, तेल, चना आदि की रिकवरी बाजार मूल्य पर की जाएगी। स्वेच्छा से जमा न करने वाले से वसूली भू-राजस्व की भांति होगी।

अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर के लिए सात दिन का समय और है। इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अपात्र पाए जाने पर वसूली की कार्रवाई होगी। – उबैदुर्रहमान, प्रभारी उपायुक्त, खाद्य एवं रसद, चित्रकूटधाम मंडल बांदा

ads e1652526414682
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें