होमलखीमपुर खीरीलखीमपुर: कड़ाके की ठंड में आठवीं तक के स्कूल 30 तक बंद...

लखीमपुर: कड़ाके की ठंड में आठवीं तक के स्कूल 30 तक बंद , डीएम ने दिया आदेश

spot_img

लखीमपुर: इस बार सर्दी का सितम कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को भी शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहा और धूप नहीं निकली। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 30 जनवरी तक बढ़ा दी है।

मौसम के सर्द तेवर और तीखे होते जा रहे है। रविवार दोपहर बाद तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते गलन में भी बढ़ गई। दोपहर बाद धूप निकलने का उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 12 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद मौसम बदल सकता है। धूप निकलने की भी उम्मीद है जिससे कुछ राहत का अनुमान लगाया जा रहा है।

17 जनवरी के बाद से लगातार दो-दो दिन अवकाश घोषित हो रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर अध्यापक तक असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। रविवार को भी लखीमपुर के जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय स्कूल, निजी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 30 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें