Homeलखनऊसपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की हालत बिगड़ी

सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की हालत बिगड़ी

लखनऊ : दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा पाए पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई गई। कोर्ट के निर्णय से प्रजापति को सदमा लगा और रात भर वह जेल में सो नहीं सका। शनिवार सुबह डाक्टरों के पैनल ने उसकी जांच की। डॉक्टरों ने जेल में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई टेस्ट किए।

यह भी पढ़ें : बसपा सुप्रीमो मायावती की माता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

केजीएमयू के सीएमएस प्रो एस एन शंखवार ने बताया कि गायत्री प्रजापति का इलाज पहले केजीएमयू से चल रहा था। यदि जेल प्रशासन की ओर से यहां भर्ती करने संबंधित पत्र आएगा तो पैनल बनाकर उनकी जांच की जाएगी। चिकित्सकों का पैनल ही उनका इलाज करेगा।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीनेशन विशेष अभियान में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 6 ग्राम सचिव, नोटिस जारी

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना