Homeधर्मनवरात्रि से पहले इस राशि में सूर्य कर रहे प्रवेश,जानिए क्या होगा...

नवरात्रि से पहले इस राशि में सूर्य कर रहे प्रवेश,जानिए क्या होगा असर

इस बार नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले मलमास शुरू होने पर सूर्य ने 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया था। सूर्य देव एक राशि में एक महीने ही रहते हैं। सूर्य के इस प्रकार राशि बदलने पर को सूर्य संक्रांति कहा जाता है। नवरात्रि के पहले सूर्य का तुला राशि में प्रवेश एक अच्छा संयोग है। इससे कई राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। सूर्य अब 17 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। आइए जानें सूर्य के इस प्रकार राशि परिवर्तन से क्या लाभ होंगे: 

सुख-वैभव, शांति, यश-कीर्ति और मां लक्ष्मी का प्रतीक है शंख, लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा में अनिवार्य है शंख

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छे ही परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपको कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है। 

मिथुन राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी। इस समय अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। परिवार में आनंद रहेगा और जीवन साथी के साथ भी आपको घूमने का मौका मिलेगा। 

शाम को ये काम करने से नाराज होती हैं देवी लक्ष्मी, होती है धन की हानि

सूर्य की संक्रांति सिंह राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रही है। आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही समाज में आपकी स्थिति और अच्छी होगी।  

कन्या राशि के लोग भगवान में ध्यान लगाएंगे। इस समय अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा समय है। 

धनु राशि को लोगों के लिए यह परिवर्तन कई प्रकार की खुशियां लेकर आ रहा है। संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी इस समय सुलझेंगी। आपको बिजनेस भी सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि को लोगों के लिए यह परिवर्तन मंगलकारी साबित होगा। नौकरी में सावधानी से काम करें। आपको अपनी मेहनत से किए गए कार्य का फल मिलेगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना