Homeधर्मबुजुर्गो से सदासुहागिन का मांगा आशीर्वाद

बुजुर्गो से सदासुहागिन का मांगा आशीर्वाद

हरदोई : बुधवार को दिन भर की तपस्या के बाद देर शाम चंद्रमा का दर्शन कर सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत तोड़ा। सुबह से शुरू हुई पूजा और त्योहार का माहौल देर रात तक जारी रहा। महिलाओं ने चंद्रमा का दर्शन कर पति परमेश्वर की पूजा की और बुजुर्गों से सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया।

करवाचौथ पर शाम होते ही घर-घर में महिलाएं सजने लगीं। सभी की नजरें चंद्रमा की तरफ ही रहीं। जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए। महिलाओं ने पूजन कर व्रत तोड़ा। खुशी में आतिशबाजी और पटाखे आदि भी दागे गए। एक बार तो पूरा माहौल ही खुशी में झूम उठा। जिनके पति बाहर थे उनके लिए सोशल मीडिया भी खूब काम आई। किसी ने वाट्सएप पर फोटो मंगाई और चंद्रमा का पूजन कर अपने चांद को देखा।सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सुहाग की सलामती को व्रत रखने वाली सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर वीडियो काल से पति का दीदार कर व्रत तोड़ा। ऐसे जोड़ों पर पूरे समाज को गर्व है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना