Homeहरदोईसमूहों को यूनिफार्म सिलने के लिए कपड़ा उपलब्ध न कराना 12 खंड...

समूहों को यूनिफार्म सिलने के लिए कपड़ा उपलब्ध न कराना 12 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पड़ा भारी

हरदोई। स्वयं सहायता समूहों को यूनिफार्म सिलने के लिए कपड़ा उपलब्ध न कराना 12 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए मुसीबत का सबब बन गया। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर बीएसए हेमंत राव ने कपड़ा उपलब्ध न कराने वाले 10 बीईओ का एक दिन का और दो बीईओ का दो दिन का वेतन काटा है।

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाती है। इस बार 2644 परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से यूनिफार्म वितरित की जानी थी। डीएम और सीडीओ के कई निर्देशों के बावजूद 2371 परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की यूनिफार्म सिलने के लिए कपड़ा देने में बेसिक शिक्षा विभाग ने खेल किया। इसके कारण 82 हजार छात्रों की यूनिफार्म नहीं सिल पाई है। कपड़े की आड़ में विभागीय खेल पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। इसे संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार ने कपड़ा उपलब्ध न कराने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संडीला, भरावन, कोथावां, सुरसा, पिहानी, बावन, बिलग्राम, सांडी, शाहाबाद और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों का अक्टूबर का एक दिन का वेतन और कछौना व बेंहदर के बीईओ का दो दिन का वेतन काट दिया गया है।
आउट आफ स्कूल बच्चों के नामांकन में लापरवाही, डीएम सख्त
डीएम अविनाश कुमार ने शारदा पोर्टल पर आउट आफ स्कूल बच्चों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान बावन, बेंहदर, बिलग्राम, कछौना, सांडी व शाहाबाद में 10 फीसदी बच्चों के भी नामांकन नहीं मिले। इस पर डीएम ने सभी छह बीईओ का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संबंधित का वेतन काट दिया गया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना