Homeसरकारी योजनाMaiya Samman Yojana 2025: महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये,...

Maiya Samman Yojana 2025: महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड में हाल ही में हुए चुनावों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिर से सत्ता संभाल ली है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मैया सम्मान योजना 2025 पर बड़ी घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं को अब ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक में योजना पर मिली मंजूरी

गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) के तहत दी जाने वाली राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 करने का फैसला सबसे अहम है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिसंबर से इस योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इससे राज्य की लगभग 45 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Maiya Samman Yojana के तहत पात्रता

पात्रता:

  1. महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदिका की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. परिवार अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होना चाहिए।
  4. आवेदिका का बैंक खाता आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या

ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम ?

लाभार्थी सूची चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  1. होमपेज पर Maiya Samman Yojana 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  2. जिले का चयन कर आवेदन संख्या, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपकी जिलेवार लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
  5. इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना होगा.
  6. इसके बाद आपको अपना नाम, आवेदन संख्या, आधार कार्ड संख्या व मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा.
  7. इसके बाद आपको कैप्चा कोज दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  8. अब आपके सामने झारखंड Maiya Samman Yojana 2025 जिलेवार लाभार्थी सूचीं खुल जाएगी.
  9. इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है और देख सकते है कि आपका नाम इस लिस्ट मे है या नही.
Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना