PM Kisan Tractor Yojana 2025: भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश जनसंख्या खेती पर निर्भर है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करे, ताकि उन्हें अपने कृषि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र, और ट्रैक्टर जैसी सुविधाएं सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2025 का उद्देश्य
किसानों के लिए ट्रैक्टर एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक उपयोगी है। बड़े किसान अपने ट्रैक्टर खरीद सकते हैं, लेकिन छोटे किसानों के लिए यह महंगा होता है। किराए पर ट्रैक्टर लेना भी काफी खर्चीला साबित होता है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2025 (PM Kisan Tractor Yojana 2025) शुरू की है। इस योजना के तहत छोटे और मध्यम किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक बोझ कम हो सके।
किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगी सब्सिडी
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana) के तहत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 22% से 45% तक सब्सिडी दी जाती है। यह योजना पहले से ही महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में लागू है और अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी शुरू की जा रही है। योजना के तहत किसान आसानी से सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं और अपनी खेती के कार्यों को सुगमता से कर सकते हैं।
PM Kisan Tractor Yojana 2025: पात्रता और शर्तें
- PM Kisan Tractor Yojana 2025 में आवेदन करने वाला किसान भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए और वह नियमित रूप से खेती कर रहा हो।
- किसान के पास पहले से ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो या आयकर दाता न हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि के दस्तावेज
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले किसान को एक नया ट्रैक्टर खरीदना होगा।
- ट्रैक्टर खरीदने के बाद उसका बिल और ट्रैक्टर के साथ फोटो खिंचवानी होगी।
- सभी जरूरी दस्तावेज बिल के साथ अटैच करके नजदीकी ब्लॉक कार्यालय में जमा करें।
- ब्लॉक ऑपरेटर द्वारा आपका ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और प्रूफ के तौर पर आपको रसीद दी जाएगी।
- इसके बाद आपको ट्रैक्टर डीलर के पास संबंधित कागजात जमा कराने होंगे।
- आवेदन के बाद लगभग 60 दिन का इंतजार करना होगा। यदि सभी वेरिफिकेशन सही पाए गए, तो किसान के खाते में 30% से 45% तक की सब्सिडी भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2025 (PM Kisan Tractor Yojana 2025) सरकार का एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक समस्याओं को कम करना है। इस योजना के माध्यम से छोटे किसानों को खेती के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।