Homeसरकारी योजनाSukanya Samriddhi Yojana: इस योजना से आप बन सकते हैं 71 लाख...

Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना से आप बन सकते हैं 71 लाख के मालिक, जानिए पूरी जानकारी

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana), जो न सिर्फ उनकी पढ़ाई बल्कि शादी के खर्च तक के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई इस योजना की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। नवंबर 2024 तक इस योजना के अंतर्गत 4.1 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

यह योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के लिए एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है जिसमें न्यूनतम ₹250 से खाता खोला जा सकता है। इसमें सरकार की ओर से फिलहाल 8.2% का सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो बैंक एफडी से भी ज्यादा है। इस स्कीम में मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है और निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट भी मिलती है।

Sukanya Samriddhi Yojana की प्रमुख विशेषताएं:

  • खाता खोलने की उम्र: 10 साल तक की बेटी के नाम पर
  • न्यूनतम निवेश: ₹250 वार्षिक
  • अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
  • ब्याज दर: 8.2% सालाना (सरकारी गारंटी के साथ)
  • मेच्योरिटी अवधि: 21 साल, लेकिन निवेश सिर्फ पहले 15 साल करना होता है
  • निकासी की सुविधा: बेटी के 18 साल की होने पर पढ़ाई के लिए 50% तक की राशि निकाली जा सकती है
  • कर लाभ: धारा 80C के तहत टैक्स छूट

कैसे मिलेगा 71 लाख रुपये का फंड?

यदि कोई अभिभावक हर साल अधिकतम सीमा यानी ₹1.5 लाख सुकन्या अकाउंट में निवेश करता है और यह सिलसिला 15 साल तक जारी रहता है, तो 21 साल की मेच्योरिटी पर बेटी को लगभग ₹71.82 लाख मिल सकते हैं। इसमें कुल निवेश ₹22.5 लाख होता है और ब्याज से मिलने वाली रकम ₹49.32 लाख के करीब होती है।

नियमों में हुआ बदलाव

1 अक्टूबर 2024 से सुकन्या योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब यदि खाता किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा खोला गया है जो बच्ची का कानूनी अभिभावक नहीं है, तो खाता नेचुरल पैरेंट्स या लीगल गार्डियन को ट्रांसफर करना अनिवार्य है, अन्यथा खाता बंद किया जा सकता है।

खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का पहचान पत्र और निवास प्रमाण
  • नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक शाखा में जाकर खाता खोला जा सकता है

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। सुरक्षित निवेश, टैक्स में छूट और आकर्षक ब्याज दर के साथ यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान है जो अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के खर्च को लेकर आर्थिक रूप से निश्चिंत रहना चाहते हैं।

यह एक सरकारी योजना है, अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में संपर्क करें।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना