काफी दिनों से लोग इंतजार में थे,आईपीएल प्रेमियों में खुशी है
कौन सा प्लेयर चलेगा और कौन इस बार कितनी सेंचुरी ठोंकेगा,किस बॉलर के खाते के जयादा विकेट आएंगे इसको लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ और क्रिकेट प्रेमियों ने आंकड़ेबाजी भी शुरू कर दी है
आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च से भारत में ही होना था। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका था। कोविड-19 के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। आईसीसी के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
53 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और फिलहाल प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। आईपीएल इस बार बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेला जाना है। बीसीसीआई ने यूएई रवाना होने से पहले ही सभी टीमों को एसओपी भी सौंप दिया था। सभी मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे







