Homeउन्नावUnnav News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार 2 सगी बहनों की दर्दनाक...

Unnav News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार 2 सगी बहनों की दर्दनाक मौत

उन्नाव: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में 10 नंबर गुमटी के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार लखनऊ निवासी दो सगी बहनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

एसओ अमित सिंह ने बताया कि मृतकों में एक का नाम चांदनी गंगवार व दूसरी का नाम पूर्वांचल गंगवार पुत्री अशोक कुमार है। दोनों बहनें लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी में रहती हैं। एसओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना