HomeहरदोईHardoi News:शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News:शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

spot_img
spot_img

बेहंदर/हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने गैर जनपद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती ने दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। कुछ दिन पूर्व बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी प्रभुदयाल गुप्ता से सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात हो गई थी। इसके बाद उनके बीच फोन पर बात होने लगी। जब वह अपने गांव चली आई तो प्रभुदयाल उससे मिलने आया। उसने शादी का झांसा देकर उसने घर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कोल्डड्रिंक मेें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद उसके अश्लील फोटो खींच लिए। शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने खुद को शादीशुदा बताकर इंकार कर दिया। इधर उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 19 अप्रैल को उसकी बरात आनी थी।

इसकी जानकारी होने पर प्रभुदयाल ने लड़के पक्ष को फोन कर अपने रिश्ते की जानकारी दे दी। इस कारण उसकी शादी टूट गई। प्रभारी एसओ आरबी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अनुसूूचित जाति उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ संडीला कर रहे हैं।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें