होमउत्तर प्रदेशसपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए...

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

spot_img

लखनऊ : सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आयोग ने पारदर्शी कार्यप्रणाली नहीं अपनाई और सूची में जुड़ने वाले नाम और कटने वाले नाम के बारे में जानकारी नहीं दी तो आयोग के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सभी एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। एसआईटी पर भी आरोप लग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट सवाल कर रहा है। ऐसे में भाजपा बताए कि एसआईटी की जांच कब होगी।

यह भी पढ़ें : मायके जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में करीब 21 लाख 56 हजार 262 नाम जोड़े गए हैं और 16 लाख 42 हजार 756 नाम काटे गए हैं। नाम जोड़ने और काटने की सूची आयोग उपलब्ध नहीं करा रहा है। जबकि हर चुनाव में यह सूची जारी की जाती थी। लेकिन इस साल आयोग दवाब में कार्य कर रहा है।

अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग में दिल्ली में जितने अधिकारी गए हैं सब यूपी से गए हैं। यूपी में ही चुनाव है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्यप्रणाली बदलेगा और निष्पक्ष काम करेगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा की भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। महंगाई बढ़ी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें :16 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि, दो गर्भवती भी संक्रमित

सपा अध्यक्ष ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। भाजपा सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया, भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। आज किसान व्यापारी नौजवानए छात्र आत्महत्या करने पर  विवश हैं। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है।  

उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें