Home उत्तर प्रदेश हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 65 साल से ऊपर के आवेदक,...

हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 65 साल से ऊपर के आवेदक, सऊदी अरब ने लगाई पाबंदी

लखनऊ :सऊदी हुकूमत ने शर्तों के साथ हजयात्रा 2022 के लिए हरी झंडी दे दी है। लेकिन हज यात्रा पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले बुजुर्गों की उम्मीदों को झटका लगा है। सऊदी अरब सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्रदेश से बुजुर्ग श्रेणी के करीब 300 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जाएंगे।

सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक 20 अप्रैल 2022 तक अधिकतम 65 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे आवेदक ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। 

नई गाइडलाइन के मुताबिक आवेदक की कोविड की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वह हज यात्रा पर जा सकेगा। यह रिपोर्ट रवानगी से 72 घंटे पहले की ही मान्य होगी। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना भी जरूरी है, तभी यात्रा पूरी होगी। प्रदेश से 70 साल से ऊपर की बुजुर्ग श्रेणी में करीब 372 आवेदन हुए हैं।

65 वर्ष पार वालों के आवेदन होंगे रद्द 

हजयात्रा 2022 के लिए इस बार देशभर से 92,381 आवेदन किए गए हैं। आवेदन के दौरान उम्र की कोई पाबंदी नहीं थी। अब हज यात्रा के लिए 65 वर्ष की पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों के आवेदन निरस्त होंगे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...