Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार,फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा...

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार,फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा भी की

अयोध्या: अक्षय कुमार ने अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और अयोध्या राज परिवार के अगुआ विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से राज सदन में मुलाकात की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस व नुसरत भरुचा भी मौजूद रहीं। 

UP पंचायत चुनाव: जनसंख्या अनुपात के अवरोही क्रम में प्रधान पद की सीट होगी आरक्षित

राज सदन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। अक्षय कुमार राज सदन से रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। रामलला के दरबार में फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा हुई। वहीं पैड़ी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

हरदोई: घूस लेते VDO को एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा

राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता के पहुंचने के बाद प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में प्रशासन भीड़ को नियंत्रित कर पाने में विफल रहा। पैड़ी पहुंचने के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का काफिला वापस हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर अक्षय कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पैड़ी पर फिल्म अभिनेता को गाड़ी से उतरने की अनुमति नहीं दी।

Termination notice: 2 खंड प्रेरकों सहित तीन को सेवा समाप्ति का नोटिस

क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना