होमउत्तर प्रदेशहाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का चल रहा था अड्डा

हाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का चल रहा था अड्डा

spot_img

ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सीओ सदर के नेतृत्व में ताजगंज पुलिस ने गुरुवार को शुभ रिसोर्ट होटल में छापा मारा। मौके से चर्चित एजेंट भीमा समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों में दो विदेशी हैं। उज्बेकिस्तान की हैं। भीमा उन्हें कांट्रेक्ट पर लेकर आया था।

शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी सड़क पर चौबीस घंटे ड्यूटी करते हैं। सीओ ताज सुरक्षा का कार्यालय भी शिल्पग्राम में है। यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस दावा करती है कि उसकी मर्जी के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी जोन में स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। धांधूपुरा निवासी चर्चित युवतियों का एजेंट भीमा देशी-विदेशी युवतियों को ठेके पर लेकर आता था। यहां रुकवाता था। उसके बाद यहां ग्राहक भेजे जाते थे।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पर पहुंची थी। उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है। विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए उसने ठेके पर बुलाया था। इनकी फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजी जाती हैं। पसंद करने के बाद ग्राहक को युवती के पास भेजा जाता है। भीमा वर्षों से यह काम कर रहा है। होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें