होमहरदोईअनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई जिला पंचायत की कुर्सी

अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई जिला पंचायत की कुर्सी

spot_img

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। बीस वर्ष बाद एक बार फिर अनुसूचित जाति की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगी। इससे पहले वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था।

शुक्रवार को शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची जारी की। इसके साथ ही कई माह से आरक्षण को लेकर लग रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया। सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

25 वर्ष में दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वर्ष 1995 में यह पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ था और तब राजेश्वरी देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि बाद में उनकी ही ननद अनीता वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये कुर्सी हथिया ली थी। बहरहाल आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब विभिन्न राजनीति दलों ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें