Homeउत्तर प्रदेशयूपी के इन 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई...

यूपी के इन 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वांचल इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी ने मौसम को और सक्रिय बना दिया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, अमौसी के अनुसार, बुधवार को पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अगस्त से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता घट सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में इसके बाद भी अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मंगलवार को बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत पश्चिमी तराई में जोरदार बारिश दर्ज की गई।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट वाले जिले

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

इसके अलावा, कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Latest Sitapur News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना