HomeसीतापुरSitapur News: सीतापुर में बाघिन और 2 शावकों की मौजूदगी से दहशत

Sitapur News: सीतापुर में बाघिन और 2 शावकों की मौजूदगी से दहशत

Sitapur News: सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के अढ़नापुर गांव में मंगलवार सुबह बाघिन और उसके दो शावकों के देखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 6 बजे गोंदलामऊ ब्लॉक के अढ़नापुर गांव में सामने आई।

गांव निवासी हंसराज कुछ बच्चों के साथ नहर किनारे गया था, तभी उसकी नजर एक बाघिन और उसके दो छोटे शावकों पर पड़ी। उसने तुरंत इस नजारे का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पांच वन दरोगा लगातार गन्ने के खेतों में कॉम्बिंग कर रहे हैं और ड्रोन कैमरे की मदद से भी खोजबीन जारी है। वन दरोगा अनिल यादव के अनुसार, टीम को कुछ पगचिह्न मिले हैं जो संभवतः जंगली जानवर के हैं, हालांकि बाघ होने की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पगचिह्न जांच के लिए भेजे गए हैं।

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बच्चों के अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने में हिचकिचा रहे हैं और गांव के लोग सतर्कता बरतते हुए घरों से कम निकल रहे हैं।

Latest Sitapur News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना