HomeहरदोईHardoi News: शाहाबाद में कपड़े की दूकान में भीषण आग, 1 करोड़...

Hardoi News: शाहाबाद में कपड़े की दूकान में भीषण आग, 1 करोड़ का सामान जलकर खाक

Hardoi News: हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेरगंज में शनिवार देर रात एक वस्त्रालय में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार–मनीष कुमार वस्त्रालय में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी, जो कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम में फैल गई। देखते ही देखते लाखों का माल आग की लपटों में स्वाहा हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 1 करोड़ रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के समय शोरूम मालिक मनीष रस्तोगी शहर से बाहर थे। उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी दी गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानें भी खतरे में आ गईं। एहतियात के तौर पर सभी दुकानें खाली कराई गईं और लोग अपने स्तर पर भी आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तेज लपटों के आगे ये प्रयास नाकाम रहे।

दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस हादसे में शोरूम की पूरी इमारत भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। व्यापारी वर्ग में इस घटना से गहरा आक्रोश और दुख है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम विस्तृत जांच में जुटी है, वहीं यह घटना व्यापारिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना